बुरा किया ही क्या? हिंदुस्थान की जन्मजात स्वतंत्रता का हरण कर एसके बदले गुलामी और स्वधर्म के स्थान पर ईसाइयत लादने का पातकी विचार जब पहले-पहल अंगे्रज व्यापारियों के मन में आया, तभी से हिंद भूमि के हृदय में क्रांति चेतना का संचार हुआ है। सन् 1857 के क्रांतियुद्ध का कारण अंगे्रजों के ‘अच्छे शासन’ या ‘बुरे शासन’ में न होकर केवल ‘शासन’ में है। अच्छा या बुरा का प्रश्न गौण है, मुख्य प्रश्न ‘शासन’ है। जिस देश को हिमालय ने उत्तर और समुद्र देवता ने ‘दक्षिण’ की ओर से सुरक्षित किया हुआ है उस निसर्गतः बलिष्ठ एवं निसर्गप्रिय हिंदुस्थान पर अंगे्रजों की सत्ता चलने देना है या नहीं, यह मुख्य प्रश्न सन् 1857 के समर-पट पर हल किया जा रहा था, यह यदि सत्य है तो फिर इस समर की मूल उत्पत्ति तभी ही हुई होगी जब यह प्रश्न पहले-पहल सामने आया होगा।
मैजिनी कहता है-‘‘स्वतंत्रता
पतली व हरी पर्पटी के नीचे दबा है, जिस पर शत्रु को झूठी सुरक्षा के भ्रम में रखा जा सकता है। हमें बताओ कि किस प्रकार भारत के भयावह विरोध की प्रतीक चपाती गांव-गांव और घाटी-घाटी घूमी थी, जिसने राष्ट्र की समूची प्रज्ञा को अपने संदेश की अस्पश्टता से प्रज्वलित कर दिया था। तत्पश्चाात् हमें श्रवण करने दें उस दहाड़ती हुई गर्जना का, जिसके साथ ज्वालामुखी अंततः फूट पड़ा था अपने समस्त ध्वंसकारी बल के साथ और जो अपने रक्त-तत्व लावा
25
प्रवाह में सभी को छिन्न-भिन्न करता,